जयनगर: जयनगर में जलजमाव से सड़क बनी तालाब, बीमारी के डर से दहशत में ग्रामीण
जलजमाव बनी सड़क, बीमारी के खतरे से दहशत में ग्रामीण जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के घरौंजा पंचायत के मुसौवा वार्ड संख्या 07 में सड़क पर जलजमाव की समस्या ने ग्रामीणों का जीवन बदहाल कर दिया है। हरिजन टोला की सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है, जिससे करीब 150 घरों के लोगों का आवागमन प्रभावित है। हालात इतने खराब हैं कि स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी और क