पेण्ड्रा रोड गौरेला: गौरेला में औषधि निरीक्षक ने तीन कॉस्मेटिक दुकानों का किया औचक निरीक्षण, जांच के लिए सैंपल लिए
औषधि निरीक्षक सुनील पंडा द्वारा जिले के तीन प्रमुख कॉस्मेटिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। सैंपल लैब भेजे गए: गुणवत्ता की शुचिता परखने के लिए निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान से कॉस्मेटिक पाउडर का सैंपल लिया गया। इस सैंपल को राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसमें हानिकारक रसायनों का प्रयोग तो नहीं किया गया है।