नौरोजाबाद: नौरोजाबाद में खेर मंदिर के सामने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर आरोपी ने शख्स को मारी टक्कर, विरोध करने पर की मारपीट
नौरोजाबाद थानान्तर्गत खेरमाता मन्दिर के सामने तारकनाथ मिश्रा ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना कर दीपक बर्मन निवासी वार्ड नम्बर 11 को किया घायल।विरोध करने पर गालीगलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।दीपक की शिकायत पर तारकनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।विवेचना जारी है।