नौरोजाबाद: पठारी रेलवे फाटक के पास ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल, आरोपी चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
नौरोजाबाद थानांतर्गत पठारी रेलवे फाटक के पास ट्रक क्रमांक MP18GA2962 के चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाकर योगेश शुक्ला पिता शीताशरण शुक्ला निवासी वार्ड नं 15 मोदीनगर शहडोल को घायल कर दिया है।पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ BNS की धारा 281के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना जारी है।