नौरोजाबाद: पिनौरा में तालाब के समीप जुआ खेल रहे 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, केस दर्ज
नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पिनौरा में तालाब के पास रोड में आरोपियों द्वारा ताश के 52 पत्तों पर हार जीत का दांव लगाया जा रहा था।SI रसिया साकेत ने दबिश देकर नबाब अहमद,इमरान अली,रामचरन रैदास तीनो निवासी नौरोजाबाद एवं कृष्णा गुप्ता निवासी करकेली के कब्जे से ताश के 52 पत्ते और 1540 रुपए नगद जप्त किया है।13 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1976 के तहत कार्यवाही की गई है।