नागौद: सिटी कोतवाली पुलिस ने नशीली कफ सिरप बेचते हुए 2 आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
Nagod, Satna | Apr 28, 2026 सतना। अवैध नशीली कोरेक्स कफ सिरप बेचने वाले अलग अलग जगह पर दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी का नाम अमर यादव पिता अशोक यादव उम्र 40 वर्ष, दूसरा रंजीत जायसवाल पिता बड़े लाल जायसवाल उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी बजरहा टोला। दोनों आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया।