पटना ग्रामीण: पटना: डाक बंगला स्थित SBI बिल्डिंग के AC डक्ट में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
राजधानी पटना में डाक बंगला स्थित SBI बिल्डिंग में सोमवार को सुबह करीब 11 बजे एसी डक्ट में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का बड़ा नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते