जशपुर: कृषि विभाग की सख्ती: धीमी प्रगति पर 39 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी दी गई
किसानों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के 39 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर एग्रीस्टेक, फार्मर आईडी निर्माण, लंबित खसरा अद्यतन और अन्य विभागीय योजनाओं की धीमी प्रगति को देखते हुए की गई है।