सिकंदरा: सिकंदरा पटेल चौक के पास कबाड़ बीनने वाले युवक का शव मिला, पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिकंदरा कस्बे के पटेल चौक स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि पटेल चौक स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके