मुरैना नगर: मुरैना: 'नारी शक्ति वंदन' सम्मेलन फीका, खाली कुर्सियों का वीडियो वायरल
मुरैना ननि सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के दौरान अजीब स्थिति देखने को मिली।सुबह 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का लाइव प्रसारण हुआ।शुरुआत में महिलाएं मौजूद रहीं और कुछ को सम्मानित भी किया गया,लेकिन करीब साढ़े 12 बजे अधिकांश महिलाएं उठकर चली गईं।कुछ ही देर में सभागार खाली नजर आने लगा।घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।