जगाधरी की पुरानी कचहरी स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर शटर का ताला तोड़कर व शीशा तोड़कर दुकान में घुसे चोरों ने ₹65,000 की नक़दी चुराई। दुकान पर लगे सीसीटीवी में एक चोर चोरी करता हुआ साफ दिख रहा है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।