कुकड़ू: मध्य विद्यालय दुलमी में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने से ग्रामीणों में नाराज़गी
कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ओड़िया पंचायत के मध्य विद्यालय दुलमी में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों एवं अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. विद्यालय में कुल पांच शिक्षक पदस्थापित बताए जा रहे हैं, लेकिन इनमें से दो शिक्षक वर्षों से डेपुटेशन पर दूसरे विद्यालयों में कार्यरत हैं, जबकि एक शिक्षक अनफिट बताए जा रहे हैं. ऐसे में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था बुरी तर