अकबरपुर: नवनियुक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज का जनपद आगमन, पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत
नवनियुक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) कानपुर रेंज, कानपुर, यमुना प्रसाद का जनपद कानपुर देहात में प्रथम बार आगमन हुआ। माती सर्किट हाउस, कानपुर देहात पहुँचने पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय की अगवानी की गई तथा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर जनपद आगमन पर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।