शिवपुरी नगर: विवेकानंद कॉलोनी में मातम: टोंगरा से लौट रहे युवक को फतेहपुर में ट्रैक्टर ने रौंदा, हुई मौत
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर 26 नंबर कोठी के सामने गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार लाल रंग के ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक के सिर पर ट्रैक्टर का पहिया उतरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।