महमूदाबाद: बनिगावा खस की टंकी में भीषण आग से मचा हड़कंप, तेज हवा से भड़की लपटें, लाखों का सामान जलकर राख
थाना सदरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनिगावा में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से खस की टंकी में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसमें अभिषेक वर्मा का चार तख्त, बैटरा पैनल, पम्प सेट, ट्रॉली और करीब 100 कुंतल खस जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर 112 पुलिस पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।