मुज़फ्फरनगर: निकाह में ₹1.5 लाख की मांग पर हंगामा, दूल्हे समेत पूरी बारात बनी बंधक, दुल्हन ने कहा- 'दहेज मांगने वाले घर नहीं जाऊंगी'
जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र में निकाह के दौरान ₹1.5 लाख की कथित मांग को लेकर बड़ा विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि अतिरिक्त रकम मांगे जाने पर दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात को रोक लिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बारातियों को निकलवाया। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच पंचायत और बातचीत का दौर जारी है।