गढ़वा: गढ़वा में सड़क जाम हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी, अस्पताल में हुआ ईलाज
Garhwa, Garhwa | Apr 17, 2026 गढ़वा जिले के महुलिया मोड़ पर गुरुवार शाम हुई हिंसक झड़प के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक हुए पथराव में 25 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और जवान घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और देर रात तक घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल लाया जाता रहा। घायलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सदर अस्पताल में अलर्ट जैसी स्थिति