रामगढ़ चौक: ईद और रामनवमी त्योहारों को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस चौकस, रामगढ़ चौक में लगाई पैदल गश्त
रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र में पुलिस ईद-उल-फितर,चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विशेष सतर्कता बरतते नज़र आ रही है।जिसकी झलक मंगलवार रात 11 बजे गुलनी,नावाडीह,तेतरहाट जैसे कई गांव में देखने को मिला।जहां तेतरहट थाना के अपर थानाध्यक्ष पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते नजर आए।