बांधवगढ़: उमरिया में दिनदहाड़े डिग्गी तोड़ गैंग सक्रिय, दो वारदातों में ₹1.5 लाख से ज्यादा की चोरी
उमरिया जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी तोड़कर लाखों रुपये चोरी किए जाने की दो घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक से पैसा निकालकर लौट रहे लोगों को निशाना बनाए जाने से लोगों में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।