धौलपुर: हेल्थ के जॉन डायरेक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण दिए निर्देश
धौलपुर राजस्थान में सरकार बदलने के बाद अब विभिन्न विभागों के अधिकारी भी एक्टिव मोड पर आ गए हैं। ऐसे में अधिकारी अपने ऑफिस से निकल क्षेत्र में जाकर विभागों और उनके कार्यालयो का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। शहर में आज लगभग तीन बजे सामान्य जिला अस्पताल का रूरल हेल्थ के जॉन डायरेक्टर सुनील सिंह द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।