गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव से युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया, पुलिस तलाश में जुटी
गभाना क्षेत्र से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुलंदशहर का एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में किशोरी के नाना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी 17 वर्षीय धेवती अचानक घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद घर में मिला मोबाइल सुराग बना।