धार: धार के विक्रम ज्ञान मंदिर में गुड़ी पड़वा पर विक्रमोत्सव 2025 का आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री, विधायक और कलेक्टर शामिल हुए
Dhar, Dhar | Mar 30, 2025 धार के विक्रम ज्ञान मंदिर में गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ एवं धार जिला प्रशासन के सहयोग से विक्रमोत्सव 2025 आयोजन हुआ। आयोजन का मुख्य आकर्षण त्रिकर्षि नाट्य संस्था, भोपाल द्वारा प्रस्तुत सम्राट विक्रमादित्य के युग पर आधारित भव्य नाट्य मंचन, जिसने उपस्थित जनसमूह को इतिहास की स्वर्णिम गाथा से जोड़ दिया।