बिंदकी: बिंदकी कस्बे के महरहा रोड में मदर्स डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट माताओं को किया गया सम्मानित
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के महरहा रोड स्थित जगदीश धाम के निकट शौर्य किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे के मौके पर रविवार की देर शाम करीब 5:30 बजे से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विशिष्ट माताओं को पटका पहनाकर तथा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कवि एवं साहित्यकार तथा प्रबंधक स्वर्णिमा सिंह ने कहा की मां के प्यार में अपार शक्ति होती है।