बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में मंत्री जनक चमार ने विपक्षी नेता को 'विचारहीन' बताया, NDA की मजबूती पर दिया जोर
बुधवार की दोपहर 3 बजे बख्तियारपुर में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री जनक चमार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा विपक्ष नेता विहीन है और विचार विहीन है,NDA की मजबूती के आगे विपक्ष कही नहीं है। पत्रकारों से महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा पर बैठक के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है।