बख्तियारपुर: पश्चिम बंगाल में पिता-पुत्र की हुई निर्मम हत्या के बाद बख्तियारपुर में बिहारी स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष ने बोला हमला
बीते शनिवार 12 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में एक समुदाय द्वारा पिता पुत्र की निर्मम हत्या कर दी गई जिसके बाद से दो समुदाय आमने सामने हैं। वहीं पिता पुत्र की हुई निर्मम हत्या के बाद कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया और उनके घरों को लूट लिया गया,जिसके बाद डर से दर्जन भर से अधिक घरों के परिवार अपने घर को छोड़ कर पलायन कर गए हैं।