ब्यौहारी: सतखुरी गांव में वन विभाग ने कराई मुनादी, हाथियों की वजह से परेशान हैं ग्रामीण
वन परिक्षेत्र पश्चिम ब्यौहारी में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का मूवमेंट बना हुआ है। एसडीओ रमेश धुर्वे ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों की निगरानी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। जिन इलाकों में हाथियों का मूवमेंट होता है, वहां पहले से ही टीम जाकर ग्रामीणों को सतर्क कर देती है। सतखुरी गांव में मुनादी कराई गई है।