नोखा: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पांचू पुलिस ने की कार्रवाई, 14 किलो अधिक डोडा पोस्त किया जब्त
Nokha, Bikaner | May 13, 2026 बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में डीएसटी और पांचू पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कूदसू गांव में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक बिना नम्बर की कैंपर गाड़ी जब्त की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान 14 किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया