रविवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने अपने बिलासपुर कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाकर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को ध्यान से सुना। मंत्री औलख ने समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को फोन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।