विदिशा नगर: पीतलमिल चौराहा निवासी युवक पिछले कुछ समय से स्नेक रेस्क्यू को कर रहा काम प्राकृतिक वातावरण मे पकड़े गए सर्प को छोड़ा....
पीतल मिल चौराहा निवासी आदित्य चौधरी पिछले कुछ समय से लगातार सर्प पकड़ रहे हैं, वह अब तक लगभग 150 के लगभग सर्प पकड़कर उन्हें उनके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ चुके हैं। एक दिन पहले पकड़े गए सर्प को उन्होंने बुधवार दोपहर 2 बजे खुला क्षेत्र में छोड़ा। उन्होंने बताया कि वह सर्प पकड़ने के पैसे नहीं लेते, सिर्फ आने जाने के पेट्रोल का खर्च लेते हैं