मथुरा: मथुरा में बिजली संकट पर आप ने सरकार को घेरा, कहा- जनता मांगेगी बिजली तो बीजेपी के मंत्री बोलेंगे जय श्री राम
महानगर अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज का तंज 24 घंटे बिजली का दावा हवा-हवाई,जमीन पर सिर्फ 8 घंटे मिल रही सप्लाई उत्तर प्रदेश में जारी अघोषित बिजली कटौती, महंगी दरों और स्मार्ट मीटर की मनमानी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज और जिला अध्यक्ष भगत सिंह के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन किया