शाहजहांपुर: कांट में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
शिक्षामित्र की 18 वर्षीय बेटी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान बबिता के रूप में हुई है। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले जा रहे थे, तभी मृतका के मौसा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। यह घटना थाना कांट क्षेत्र के मरैया फर्स्ट मोहल्ले में।