बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट चौराहे पर BAP का धरना प्रदर्शन, अनिल निनामा हत्याकांड में 3 आरोपी फरार, पुलिस पर उठे सवाल
बांसवाड़ा जिले में अनिल निनामा हत्याकांड को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट चौराहे पर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेताओं और समर्थकों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल और जिलाध्यक्ष प्रभुलाल बुझ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग मुख्य गेट पर एकत्र हुए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।