मानिकपुर: चित्रकूट में गंगा दशहरा पर रामघाट में किए गए व्यापक इंतजाम, डीएम पुलकित गर्ग ने दी शुभकामनाएं
चित्रकूट में गंगा दशहरा पर्व को लेकर आज मंगलवार दोपहर 1 बजे जिला प्रशासन ने रामघाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए टेंट, पेयजल, शौचालय और चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। घाटों पर सुरक्षा बल और बैरिकेडिंग भी लगाई गई है।