बैरसिया: खजूरी सड़क थाना क्षेत्र: हिट एंड रन में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
Berasia, Bhopal | Apr 30, 2026 भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला आया सामने, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तूमड़ा जोड़ पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक दूर जाकर गिरी और चालक के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।