अररिया: अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.95 लाख नगद व साइबर उपकरणों के साथ 3 ठग गिरफ्तार
Araria, Araria | May 8, 2026 अररिया जिले में पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक बड़े गिरोह पर शिकंजा कसा है। गुप्त सूचना पर महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पेचैली गांव में पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने उनके पास से 17 लाख 95 हजार रुपये नकद व भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।