झालरापाटन: राज्य मंत्री ओटाराम देवासी कल झालावाड़ दौरे पर, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की करेंगे समीक्षा
राजस्थान के राज्यमंत्री और झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी 4 जून को झालावाड़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार द्वारा संचालित “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे और अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे।