इमामगंज: बढ़िखाप गांव में आवारा कुत्तों का आतंक, बकरियों पर हमले से ग्रामीण दहशत में; बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता।
Imamganj, Gaya | Jun 17, 2026 इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया अंतर्गत बढ़िखाप गांव में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के हमलों से ग्रामीणों की बकरियां शिकार बन रही हैं, वहीं गांव के बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों में भय का माहौल है। गांव के पीड़ित ग्रामीण कलाम कोरैसी ने बताया कि उनकी दुधारू बकरी पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर