विदिशा नगर: मारपीट और धमकी से परेशान आदिवासी परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
ग्राम जावती निवासी रामकृष्ण आदिवासी ने मारपीट, जान से मारने की धमकी और गांव में रहने से रोकने के आरोप लगाते हुए मंगलवार दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। मंगलवार को पीड़ित परिवार के साथ कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह अहिरवार भी एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।