धोरैया: हसाय गांव में भागवत कथा के लिए निकली भव्य कलश शोभायात्रा, क्षेत्र में भक्तिमय माहौल
हसाय गांव में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ को लेकर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. करीब 501 महिलाओं ने गाजे बाजे की धुन पर हसाय, नाननपैर होते हुए गौरा दुर्गा मंदिर प्रांगण स्थित सरोवर से पवित्र जल भरकर गांव का भ्रमण किया. आचार्य इंजीनियर रंजन कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल तक कथा आयोजित होगी.