बुधवार सुबह 10 बजे घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के अध्यक्ष राहुल उइके ने क्षेत्र के नवनिर्मित सादपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता, कक्षाओं की व्यवस्था तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों का जायजा लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा जानकारी भी दी गई।