फिरोज़ाबाद: क़स्बा अराँव के समीप बाईपास रोड पर एक्सीडेंट में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के क़स्बा अराँव के समीप हाइवे पर शिफ्ट कार ने रविवार की शाम को बाइक सवार भाई बहन को रोद दिया। जिसमे प्रीति नामक महिला और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुये है। सोमबार को प्रीति नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है। बताया जाता है महिला अपने भाई संदीप के साथ ससुराल नगला पलिया से मायका जा रही थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।