फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस ने चार जिंदा कारतूस संग एक अभियुक्त को विद्युत थाने से करीब सौ मीटर पहले सर्विस रोड से दबोचा
थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को एसएसपी के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया गया। मुखबिर की सूचना पर थाना रसूलपुर पुलिस ने चार जिंदा कारतूस संग एक अभियुक्त को विद्युत थाने से करीब सौ मीटर पहले सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका नाम सददाम पठान पुत्र अहसान पठान निवासी पुराना रसूलपुर बताया गया।