फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र सांती रोड पर भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, चालक व उसका भतीजा घायल
थाना मक्खनपुर क्षेत्र नगला वाजदार निवासी मनोज और उसका भतीजा जितेंद्र सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली में भूसा भरकर नगला खार डालने को लेकर निकले थे। इसी दौरान थाना रामगढ क्षेत्र सांती रोड पर पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्राली मुड़ गई, तभी आगे से निकलते एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस तरह हुये हादसे में चालक मनोज व उसका भतीजा दोनों घायल हो गये।