सतना के युवा उद्यमी संजय तीर्थवानी को विंध्य विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं,प्राधिकरण में रीवा जिले के मनगवां से पूर्व विधायक पंचूलाल प्रजापति को अध्यक्ष बनाया गया है।