पंचकूला: पुलिस लाइन मोगीनंद में निकला अजगर, फॉरेस्ट विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
पुलिस लाइन मोगी नंद में आज एक अजगर निकालने के कारण आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल छा गया। जब इसकी जानकारी फॉरेस्ट विभाग को दी गई तो फॉरेस्ट विभाग की टीम के द्वारा मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कर अजगर को कब्जे में लिया और इसके पश्चात फॉरेस्ट विभाग की टीम के द्वारा पकड़े गए अजगर को मोरनी को जंगलों में छोड़ दिया गया।