छतरपुर नगर: छतरपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, प्राइवेट लैब में काम करने वाला युवक आरोपी, मामला दर्ज
छतरपुर में शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने निजी पैथोलॉजी लैब में काम करने वाले युवक के खिलाफ BNS की धारा 69 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, बाद में शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी फरार है।