खेकड़ा: अरुणाचल में छोटे भाई 'अग्निवीर' सोहित चौहान की मौत, बड़े भाई ने पहनी UP पुलिस की वर्दी, लूम्ब गांव में हुआ अंतिम संस्कार
Khekada, Bagpat | Apr 27, 2026 बागपत निवासी सोहित की अरुणाचल प्रदेश में तैनाती के समय बर्फीले तूफान में मौत हो गई। अरुणाचल प्रदेश में हादसे का शिकार हुए अग्निवीर का पार्थिव शरीर सोमवार की शाम बागपत उनके पैतृक गांव पहुंचा। किसान नेताओं, विधायक, सांसद ने गांव पहुंचकर शाम करीब 6 बजे श्रद्धांजलि दी। अग्निवीर की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।