शिवपुरी नगर: दबंगों ने किसान की फसल लूटी, कट्टा अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी, पीड़ित ने एसपी शिवपुरी से न्याय की गुहार लगाई
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बमरौली में एक किसान की मेहनत पर दबंगों ने पानी फेर दिया। किसान का आरोप है कि दबंगों ने न केवल उसकी कटी हुई फसल लूट ली, बल्कि विरोध करने पर कट्टा अड़ाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित किसान ने मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।