दातागंज: उसावां क्षेत्र के पवित्र ईट भट्टे की चिमनी पर गिरी बिजली, दो मजदूर बाल-बाल बचे
गुरुवार शाम 4 बजे के लगभग उसावां क्षेत्र के पवित्र ईट भट्टे की चिमनी पर आकाशीय बिजली गिरने से चिमनी क्षतिग्रस्त हो गई है। बही चपेट में आए दो मजदूर बाल बाल बचे है। हादसे के समय चिमनी के पास काम कर रहे दो मजदूर सुरक्षित बच गए। बिजली का असर भट्ठे के पास बने एक मकान पर भी पड़ा, जहां नरेश सिंह पुत्र श्याम सिंह के घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।