सांगानेर: अशोक नगर थाना पुलिस और CST टीम ने बीती रात अवैध हल्के बार पर दबिश देकर मैनेजर सहित 9 लोगों को पकड़ा, 24 हल्के किए ज़ब्त
जयपुर कमिश्नरेट स्पेशल टीम और अशोक नगर थाना पुलिस ने देर रात सी-स्कीम इलाके में मिरावा कैफे पर छापेमार कार्रवाई की। वही पुलिस ने कैफे की जांच के दौरान वहां 24 हुक्के चालू हालत में पाए गए,जिनके माध्यम से ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने मौके से 40 पाइप, 32 चिलम, 34 फ्लेवर के डिब्बे और एक कट्टा फिल्टर पाइप बरामद किए।